शहर में एक और कार चोर गिरोह सक्रिय पहले चोरों ने घर में किया हाथ साफ 2 दिन बाद कार भी चुरा ले गए

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर शहर में एक और कार चोर गिरोह सक्रिय हो गया है।जो लगातार शहर में कार चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा है। राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने फिलहाल क्षेत्र से चोरी हुई कार तो बरामद कर ली, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गए। हालांकि पीड़ित ने बताया कि 2 दिन पहले उसी के घर में चोरी भी हुई थी जिसमें चोर कार की डुप्लीकेट चाबी भी चुरा ले गए थे, उसके 2 दिन बाद आरोपी कार भी चोरी करके ले गए। फिलहाल पुलिस अब जांच कर रही है कि दोनों ही आरोपी कहीं एक तो नहीं है।

सर मुंडवा ते ही ओले पड़ जाना, यह कहावत तो आपने सुनी ही होगी, यह कहावत चरितार्थ होती है, एक ऐसे फरियादी पर जिसके घर में 2 दिन पहले चोरों ने धावा बोलकर लाखों रुपए पर हाथ साफ कर लिया, वही 2 दिन बाद उसी फरियादी की कार को घर के बाहर से चुरा कर लगाएं, हालांकि पुलिस ने चोरी हुई कार तो बरामद कर ली है, लेकिन आरोपी अब भी फरार है, जिसके बाद पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। राजेंद्र नगर थाना प्रभारी के अनुसार सिलीकान सिटी में रहने वाले फरियादी के घर घर से एक कार चोरी हुई थी, सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि वह कार महू होते हुए, पीथमपुर के रास्ते पर गई थी..पीथमपुर और किशनगंज पुलिस से संपर्क किया गया तो पीथमपुर पुलिस ने कार को बरामद कर लिया है, लेकिन आरोपी वहां से फरार हो गए हैं..पुलिस का कहना है कि 2 दिन पूर्व उसी फरियादी के घर चोरी की घटना हुई थी, जिसकी एफ आई आर दर्ज की गई है, उस पर जांच भी चल रही थी कि 2 दिन बाद फरियादी के घर से कार भी चोरी हो गई, फरियादी ने f.i.r. में दर्ज कराया था कि उसकी कार की डुप्लीकेट चाबी भी चोरी हुई है, हालांकि पुलिस ने कार तो बरामद कर ली है, लेकिन आरोपी अब भी फरार है।

Exit mobile version