बाणगंगा थाने में नाबालिक को भेजें धमकी भरे खत अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के बाणगंगा थाने में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक नाबालिक को धमकी भरे पत्र भेजे जा रहे हैं नाबालिक की शिकायत पर बाणगंगा पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है

मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र का है यहां के लोटस पार्क की रहने वाली एक नाबालिग ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि 1 माह से कोई अज्ञात युवक उसे धमकी भरे पत्र भेज रहा है कल भी जयपुर कॉलेज गई थी तो उसकी एक्टिवा गाड़ी पर धमकी भरा पत्र छोड़ कर गया जब यह बात उसने अपने परिजनों को बताई तो परिजन नाबालिक को लेकर थाने पहुंचे और अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात युवक की तलाश शुरू कर दी है।

Exit mobile version