इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में ऑटो का इंतजार कर रहे एक युवक का बैग 4 बदमाशों ने चुरा लिया युवक ने पुलिस की शरण ली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है वही तो बदमाश अब तक फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है।
मामला बाणगंगा थाना क्षेत्र के वृंदावन कॉलोनी चौराहे का है जहां ऋषि नामक युवक अपने दोस्त के साथ ऑटो का इंतजार कर रहा था उसी दौरान दो बदमाश यहां पहुंचे और अपने दो साथियों के साथ मिलकर ऋषि को बातों में उलझाया और उसका बैग चुरा लिया जिसमें कपड़े और कुछ रुपए रखे हुए थे कुछ देर बाद फरियादी ऋषि को अपना बैग तो मिल गया लेकिन उसमें रुपए और कपड़े गायब थे ऋषि ने पुलिस की शरण ली और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है वही दो बदमाशों की की तलाश की जा रही है।
