इंदौर नगर पालिका निगम ने अमानक स्तर की पॉलीथिन के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है..इसी अभियान ने चलते नगर निगम ने चेतन नगर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो प्रतिष्ठानों से बड़ी मात्रा में पॉलीथिन बरामद की ।
इंदौर नगर पालिका निगम ने प्लास्टिक फ्री शहर बनाने के उद्देश्य से अभियान छेड़ रखे है…नगर निगम रोजाना अमानक स्तर की पॉलीथिन के खिलाफ कार्रवाई भी कर रही है …गुरुवार को नगर निगम की टीम ने चेतन क्षेत्र से बड़ी मात्रा में अमानक स्तर की पॉलिथीन का जखीरा बरामद किया… निगम की टीम ने व्यवसायिक0 प्रतिष्ठानों पर छापा मारते हुए प्लास्टिक की थैलियां बरामद की.. नगर निगम ने दोनों प्रतिष्ठानों के संचालकों के खिलाफ बड़ी चालानी कार्रवाई भी की है ।
स्वच्छता के सावतें चरण में प्लास्टिक फ्री सिटी के भी अंक शामिल किए गए है,जिससे साफ है कि नगर निगम अमानक स्तर की पॉलीथिन के खिलाफ अभियान तेज करने वाला है
