इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में फिर चोरी की घटना सामने आई है जिसमें ड्राइवर ने ही अपनी फैक्ट्री में चोरी की घटना को अंजाम दे दिया घटना सीसीटीवी में कैद हो गई सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस चोर ड्राइवर की तलाश कर रही है।
मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र का है यहां से इंडस्ट्रियल एरिया में संचालित की जाने वाली फैक्ट्री में ड्राइवर काम करने वाले युवक ने ही फैक्ट्री में चोरी की घटना को अंजाम दे दिया जिसमें व नगद सहित मोबाइल और चांदी के सिक्के ले उड़ा फरियादी के मुताबिक चोरी करने वाले ड्राइवर का नाम मोहित है जो जुलाई माह से फैक्ट्री में काम कर रहा था जिसने देर रात फैक्ट्री में घुसा और दराज खोलकर उसमें रखा केश और मोबाइल निकाल लिया और कुछ चांदी के सिक्के भी रखे थे वह भी मोहित द्वारा चुराए गए हैं फिलहाल पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।
