बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुई चोरी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस कर रही आरोपी की तलाश

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात सामने आई है अज्ञात चोर ने घर के पीछे लगी सीमेंट की जाली तोड़कर प्रवेश किया और चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया ।

दरअसल शुक्रवार दोपहर जांच अधिकारी के अनुसार मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के महेश यादव नगर का है यहां के रहने वाले फरयादी ने शिकायत दर्ज कराइ है की वह पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने बाहर गए थे उसी दौरान कोई अज्ञात चोर द्वारा उनके घर की पीछे की जाली तोड़कर चोरों ने घर में प्रवेश किया और अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवर व नगद रुपए लेकर चोर फरार हो गए,, फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। वही सीसीटीवी फुटेज में एक संधिग्द व्यक्ति साइकिल से जाता हुआ दिखाई दे रहा है जिसकी पुलिस जांच कर रही हैl

Exit mobile version