बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक अधेड़ के साथ युवक ने किया अप्राकृतिक कृत्य युवक के खिलाफ केस दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक अधेड़ के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने का मामला सामने आया है पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

दरअसल बाणगंगा थाने पर आकर कुमार खेड़ी निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई कि, वह घर में सो रहा था उसी समय आरोपी युवक आया और उसके साथ जबरदस्ती अप्राकृतिक कृत्य किया जब अधेड़ द्वारा इस बात का विरोध किया गया तो युवक ने उसके साथ अपशब्द कहते हुए जमकर मारपीट की पीड़ित की शिकायत पर बाणगंगा थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध करते हुए मामले की विवेचना शुरू की।

Exit mobile version