बाणगंगा थाना क्षेत्र के रेवती गांव में दो पक्षों में खूनी संघर्ष संपत्ति विवाद में हुआ हमला 4 लोग हुए घायल

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के रेवती गांव में दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया विवाद संपत्ति का बताया जा रहा है जिसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला बोल दिया जिसमें 4 लोग घायल हो गए घायल आज न्याय की आस में कमिश्नर कार्यालय पहुंचे।

मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के रेवती गांव का है यहां के प्रेम मालवीय का संपत्ति को लेकर अपने ही परिजन से विवाद चल रहा है पहले भी इन लोगों का विवाद हुआ था हालांकि मामला शांत हो गया था लेकिन देर शाम शुभम राज लोकेश रमेश सिसोदिया ने प्रेम मालवीय पर हमला कर दिया बीच बचाव में आए ओमप्रकाश ललित व एक महिला किरण गंभीर रूप से घायल हो गई वहीं आरोपियों ने इन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसमें एक युवक के दोनों हाथ टूट गए फिलहाल पीड़ित लोग न्याय की आस में कमिश्नर से मिलने पहुंचे फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version