होलिका दहन के दौरान युवक ने गलती से खुद को चाकू मार लिया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

होली का पर्व एक और धूमधाम से मनाया जा रहा है वहीं दूसरी और कई बार लापरवाही अपनी ही खुद की जान की दुश्मन बन जाती है ऐसा ही देखने को मिला कुशवा नगर में जहां एक युवक होली के दौरान नाचते वक्त हाथ में रखे चाकू से दो बार खुद पर वार कर लिया चाकू दिल में लग जाने के कारण युवक का काफी खून बह गया जिसके बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

दरअसल मामला बाणगंगा थाना क्षेत्र के कुशवाहा नगर का है यहां पर रहने वाले एक युवक गोपाल और उसके अन्य दोस्त होलिका दहन के बाद मदहोश होकर नशे में नाच रहे थे इसी दौरान गोपाल के हाथ में चाकू था नाचते-नाचते गोपाल ने चाकू से खुद पर दो से तीन बार कर लिए गोपाल और उसके दोस्त कुछ समझ पाते हैं उससे पहले ही गोपाल का काफी खून बहने लगा तत्काल परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई घटना में लापरवाही पूर्वक नशे की हालत में गोपाल ने खुद की ही जान लेनी है अगर यह वीडियो सामने नहीं आता तो परिजनों को पुलिस को समझा पाना बड़ा मुश्किल होता हालांकि इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भिजवा दिया है ।

Exit mobile version