बाणगंगा क्षेत्र के भवानी भवानी नगर में एक आदतन अपराधी के द्वारा क्षेत्र में उत्पात मचाने का मामला सामने आया है, जहां पर एक आदतन अपराधी के द्वारा मामूली बात पर विवाद करते हुए पड़ोस में रहने वाले लोगों के वाहनों में तोड़फोड़ करते आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया है, वही बाणगंगा पुलिस ने रहवासियों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
दरअसल भवानी नगर क्षेत्र में रहने वाले का आदतन अपराधी महेश का एक पानी सप्लाई करने वाले पड़ोसी से मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपी महेश के द्वारा अपने ही पड़ोसी के पानी वाहन में तोड़फोड़ कर दी, वही बीचबचाव में आए अन्य रहवासियों के वाहनों में भी आरोपी के द्वारा तोड़फोड़ और आगजनी की गई है, जिस पर रहवासियों के द्वारा बाणगंगा थाना पहुंचकर आरोपी महेश के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी कई अपराध दर्ज है वह कुछ दिनों पहले ही जेल से छूटकर आया है।
