पुष्य नक्षत्र को लेकर इंदौर का सराफा बाजार दुल्हन की तरह सजाया गया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

पुष्य नक्षत्र को लेकर मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा सराफा बाजार दुल्हन की तरह सजाया गया,, सराफा व्यापारी भी व्यापार को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं वहीं सुरक्षा व्यवस्था की बात करें तो सर्राफा बाजार में पूरे क्षेत्र को सीसीटीवी कैमरे से लेस किया गया है वही किसी भी अप्रिय घटना के लिए करीब 8 महिला पुरुष गार्ड पूरे सराफा बाजार क्षेत्र में लगाए गए हैं।

वही सराफा बाजार अध्यक्ष अनिल रांका ने बताया कि कोरोना के 2 वर्ष बाद लोगो में त्यौहार को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है और यही वजह है कि सुबह से ही लोग सराफा बाजार में खरीदारी करने के लिए पहुंच रहे है,, दरअसल कोरोना लॉक डाउन में लोगों को समझ में आया कि लंबे समय तक धन जोड़ जोड़ कर जमा किया और कोरोना में धरा रह गया, इसको लेकर अब लोगों ने एक नई परिपाटी शुरू की है जिसमें अब लोग धन जमा करने के साथ खुलकर खर्च करने में विश्वास रख रहे हैं। वही पुष्य नक्षत्र पर खरीदारी करने आए महिलाओं का कहना है कि बाजार में सोने-चांदी में तेजी जरूर है लेकिन साल में एक दिन मनाए जाने वाले इस महापर्व को लेकर किसी तरह की कंजूसी नहीं की जा रही है ।

पुष्य नक्षत्र सभी नक्षत्र में सर्वश्रेष्ठ होता है और इस दिन किसी भी मुहूर्त में खरीदारी लाभकारी होता है और यही वजह है कि मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के सर्राफा बाजार में पैर रखने की जगह नहीं मिल रही है वहीं व्यापारियों का कहना है कि इस बार व्यापार में उठाओ देखा जा रहा है और पिछले 2 वर्ष कोरोना के बाद सर्राफा बाजार में ग्राहकों की रोनक बढ़ गई है । फिलहाल जिस तरह से ग्राहकों की खरीदी में रुझान देखने को मिल रहा है इससे दीपावली के इस 5 दिवसीय महा पर्व पर 300 करोड़ रुपए का व्यापार होने का अनुमान सर्राफा एसोसिएशन अध्यक्ष अनिल रांका की है।

Exit mobile version