बाइक के ट्रायल लेने के दौरान हुआ हादसा हादसे में एक युवक की मौत 1 अन्य घायल

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

सेल्समैन का काम करने वाले युवक को अपने दोस्त के नई दो पहिया वाहन का ट्रायल लेना महंगा पड़ गया जहां असंतुलित होकर बाइक डिवाइडर से टकराई और युवक के सर में गंभीर चोटें आने के बाद उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई वहीं घटना में बाइक पर उतरने सवार युवक को मामूली चोट आई है।

दरअसल मामला भवर कुआं थाना क्षेत्र के नेमावर रोड पर सेल्समैन का काम करने वाला युवक सोनू चौहान अपने दोस्त की नई बाइक का ट्रायल लेने के दौरान अचानक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई बाइक पर सवार सोनू और उसका एक आने दो सुभाष घायल हो गए थे जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां सोनू की उपचार के दौरान मौत हो गई वहीं शुभम को मामूली चोटें आई है बताया जा रहा है कि सोनू का दोस्त नई बाइक खरीद कर लाया था उसके ट्रायल लेने के लिए सोनू वाहन चला रहा था मृतक सोनू के घर 2 महीने बाद उसकी बहन की शादी भी होने वाली थी हालांकि मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है।

Exit mobile version