बलून मारने की बात पर हुआ दो पक्षों में विवाद के बाद चले चाकू में तीन छात्र घायल

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर से सरवटे बस स्टेशन पर दो पक्षों में हुए मामूली बात को लेकर विवाद के बाद चले चाकू में तीन छात्र घायल हो गए घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया मामले में पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

दरअसल मामला छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र के सरवटे बस स्टेशन के पास बने होटल के सामने बलून मारने की बात को लेकर हुए विवाद के बाद दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया घटना के दौरान तीन छात्र चाकू लगने से घायल हो गए घायलों को उपचार के लिए तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया घायल निखिल,गहलोत ,तुषार रेबल, राहुल अड्डा उपचार जारी है जहां राहुल की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है पुलिस ने मामले में आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला है वहीं पुलिस संदिग्धों को हिरासत में लिया है पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version