बड़नगर कांग्रेस विधायक का रेपिस्ट बेटा गिरफ्तार जमानत के लिए लगाए फर्जी दस्तावेज

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

बड़नगर की कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के बेटे करण मोरवाल की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है करण के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया था जहां आरोपी करण मोरवाल पर पुलिस ने इनाम भी घोषित कर रखा था जहां पुलिस ने देर रात दबिश देकर आरोपी को अपनी गिरफ्त में लिया है।

दरअसल मामला एमजी रोड थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने करन मोरवाल के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया था जहां कांग्रेस नेत्री के साथ दुष्कर्म मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया था आरोपी द्वारा न्यायालय में एक बड़नगर शासकीय हॉस्पिटल की मेडिकल रिपोर्ट प्रस्तुत करी थी जिसमें घटना के दिन वह अस्पताल में होना बता रहा था जांच के दौरान पता चला है कि शासकीय डॉक्टर के साथ मिलकर करण ने फर्जी मेडिकल रिपोर्ट तैयार कराई थी जिस पर न्यायालय ने सख्त कार्रवाई के आदेश दिए थे हालांकि दुष्कर्म मामले में आरोपी कारण मोरवाल माननीय न्यायालय से जमानत पर बाहर हैं शासकीय दस्तावेजों में हेरफेर कर मेडिकल रिपोर्ट प्रस्तुत करने के मामले में आरोपी के खिलाफ प्रकरण के बाद लंबे समय से फरार चल रहा था जिस पर 5000 का इनाम भी घोषित था कल मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को बडनगर से गिरफ्तार किया है फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

Exit mobile version