इंदौर क्राइम ब्रांच ने कार्यवाही करते है अधिक मुनाफे का लालच देकर ठगी करने वाले एक गिरोह के 8 लोगो के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर तीन आरोपियो की हिरासत में लिया है । वही फरार अन्य आरोपियो की तलाश जारी है । आशंका है कि जल्द ओर भी पीड़ित लोग सामने आ सकते है
फर्जी डीलरशिप के नाम पर गोरख धंदा इन दिनों इंदौर में बड़ी तेजी से चल रहा है वही फर्जी फ्रेंचाइजी देने का वाले आल इंडिया में लोगो को ठगने का काम कर रही है वही इसी कड़ी में इंदौर क्राइम ब्रांच को तमिलनाडु निवासी दिलीपकुमार ने शिकायत की थी कि फ्रेंचाइजी की डीलरशिप के नाम पर धोकाधड़ी की है ड्रीम हब कंपनी जो कि कंप्यूटर कोचिंग सेंटर के नाम से संचालित हो रही थी कोचिंग सेंटर के संचालक अमरीश कक्के ,उमेश चौहान , अनिल शर्मा महेश पाटीदार सहित अन्य लोगो ने इलेक्ट्रॉनिक , कास्मेटिक सहित अन्य आयटम की फ्रेंचाइजी देने और अधिक मुनाफे का लालच देकर पैसे ले लिये ओर बाद में कुछ माल नही दिया । जिस की जांच इंदौर क्राइम ब्रांच ने खजराना पुलिस को सौंपी थी जांच पूरी होने के बाद पुलिस 10 लोगो को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरी कर दी है वही अभी तक इंदौर क्राइम ब्रांच ने फर्जी फ्रेंचाइजी देने वालो पर 17 जगह कार्यवाही कर 50 से अधिक लोगो को गिरफ्तार किया है
वही डीसीपी निमिष अग्रवाल ने आम जनता से अपील की है कि फर्जी फ्रेंचाइजी देने के नाम कोई भी लालच दे तो उनके बहकावे में ना आये सीधे इंदौर क्राइम ब्रांच में शिकायत करे ।
