अक्सर बच्चे पुलिस को देखकर भयभीत हो जाते है,और कहीं पुलिस नजर आ जाए तो वहां छुपने लगते है,लेकिन इंदौर में एक अलग ही नजारा देखने को मिला,जहां मासूम बच्चियां सुंदर राखियां और मिठी लेकर पुलिस थाने पहुंचीं और थाना प्रभारी सहित पुलिस स्टाफ को रक्षासूत्र बांधकर अपनी सुरक्षा का वचन लिया। साथ ही थाना प्रभारी को उन्होने अपना भाई बताया।
मासूम बच्चियां के हाथ में पूजा की थाली,जिसमें सुंदर-सुंदर राखियां और मिठाई की ये तस्वीर है इंदौर के हीरानगर पुलिस थाने की,जहां क्षेत्र की मासूम बच्चियां भाई-बहन के पवित्र त्योहार रक्षाबंधन को मनाने पहुंचीं। यहां उन्होने हीरानगर थाना प्रभारी स्वराज डाबी सहित थाने के अन्य पुलिस जवानों को राक्षासूत्र बांधा तथा क्षेत्र में शांति और अपनी सुरक्षा का वचन लेकर थाना प्रभारी को अपना भाई बताया।
