फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर महिला से दोस्ती कर किया दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

शहर के थाना संयोगितागंज क्षेत्र में महिला के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर पहले आरोपी ने महिला से दोस्ती की और अपने जाल में फंसाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया पीड़ित महिला की शिकायत के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है

थाना प्रभारी तहजीब काजी के अनुसार कुछ दिन पहले पीड़ित महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि फालतू इलाके में रहने वाला सुभाष नाम का एक आरोपी ने उसे फर्जी आईडी बनाकर पहले दोस्ती की और उसे शादी का झांसा दिया जब पीड़ित महिला आरोपी से उसके कमरे पर मिलने गई तो आरोपी सुभाष ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाएं और उसे जान से मारने की धमकी दी पीड़ित महिला की शिकायत के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है

Exit mobile version