ग्वालियर पुलिस ने होटल संचालक के साथ हुई लूट की घटना को अंजाम देने वाले शेष तीन और लुटरों को किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
5 Min Read

? पकड़े गये लुटेरों की निशादेही पर पुलिस टीम ने लूटी गई एक्टिवा व घटना में प्रयुक्त चाकू भी किया बरामद।

ग्वालियर। 07.09.2022। दिनांक 01/02.09.2022 की दरमियानी रात थाना पड़ाव क्षेत्रान्तर्गत स्टेशन बजरिया स्थित वंशीवाला होटल संचालक के साथ लूट की घटना कारित करने वाले चार लुटेरों को पुलिस ने दिनांक 06.09.2022 को घटना में प्रयुक्त एक चाकू सहित पकड़ लिया था। उक्त लूट की घटना में शामिल तीन अन्य बदमाश घटना दिनांक से ही फरार चल रहे थे। उक्त लूट की घटना के फरार तीनों आरोपियों को पकड़े हेतु पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक शहर (दक्षिण) श्रीमती मृगाखी डेका,भापुसे एवं अति. पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/अपराध) श्री राजेश डण्डोतिया को क्राईम ब्रांच व थाना पड़ाव की टीम बनाकर उक्त लूट की घटना कारित करने वाले शेष बदमाशों की तलाश कर लूटी गई एक्टिवा सहित शीघ्र पकड़े के निर्देश दिये। अति. पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/अपराध) द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक शहर (दक्षिण) से समन्वय स्थापित कर क्राईम ब्रांच व थाना पड़ाव की टीमों को उक्त घटना के शेष लुटेरों को पकड़ने हेतु लगाया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी इन्दरगंज श्री विजय भदौरिया के कुशल मार्गदर्शन में इंचार्ज थाना प्रभारी पड़ाव उनि मुकेश शर्मा द्वारा क्राईम ब्रांच व थाना पड़ाव पुलिस की टीमों को लूट के आरोपियों की धरपकड़ हेतु लगाया गया। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये लुटेरों से भी उनके फरार साथियों के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई। दिनांक 07.09.2022 को दौरान जांच आये तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर ज्ञात हुआ कि उक्त लूट की घटना कारित करने वाले शेष लुटेरे गोल पहाड़िया क्षेत्र में देखे गये हैं। उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताये अनुसार गोल पहाड़िया क्षेत्र में उक्त बदमाशों की तलाश की गई तो पुलिस टीम को मुखबिर के बताये हुलिया का एक लुटेरा मिला, जिसे पकड़कर उक्त लूट के संबंध में पूछताछ की गई तो उसके द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर होटल संचालक के साथ हुई लूट की घटना कारित करना स्वीकार किया। पकड़े गये आरोपी की निशादेही पर पुलिस द्वारा घटना में शामिल दो अन्य बदमाशों को भी गोल पहाड़िया क्षेत्र से धरदबोचा। पकड़े गये तीनों लुटेरों ने पूछताछ में बताया कि उन्होने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर होटल संचालक की लोको के पास एक्टिवा लूट ली थी। उन्होने बताया कि होटल संचालक अपनी एक्टिवा में होटल बिक्री का पैसा लेकर घर जाता था इसलिए उन्होने एक्टिवा लूटी थी, लेकिन एक्टिवा की डिग्गी में पैसा नही मिला। पकड़े गये लुटेरों की निशादेही पर पुलिस द्वारा लूटी गई एक्टिवा व घटना में प्रयुक्त एक चाकू बरामद कर लिया गया है। पकड़े गये लूटेरों को पुलिस रिमाण्ड पर लेकर शहर में हुई अन्य लूट की बारदातों के संबंध में पूछताछ की जाएगी।

ज्ञात हो कि दिनांक 01.09.2022 को रात्रि के समय फरियादी राकेश अग्रवाल निवासी आरपी कॉलोनी, ग्वालियर, अपने स्टेशन बजरिया स्थित वंशीवाला रेस्टोरेंट को बंद कर नौकर के साथ एक्टिवा से वापस घर जा रहा था, तभी लोको के गेट नं. 2 के पास दो मोटर सायकिल सवार अज्ञात बदमाशों द्वारा उसकी एक्टिवा में टक्कर मारकर चाकू से घायल कर भय दिखाकर एक्टिवा लूटकर भाग गये थे। जिस पर फरियादी होटल संचालक की रिपोर्ट पर थाना पड़ाव में अप0क्र0 410/22 धारा 394 भादवि 11/13 एमपीडीपीके एक्ट का प्रकरण पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया।

- Advertisement -

जप्त मशरूका:- लूटी गई एक्टिवा, घटना में प्रयुक्त चाकू तथा पकड़े गये आरोपियों के तीन मोबाइल।

सराहनीय भूमिका:- उक्त लूट के शेष आरोपियों को पकड़ने में इंचार्ज थाना प्रभारी पड़ाव उनि मुकेश शर्मा, थाना पड़ाव टीम- मोहित यादव, देवेन्द्र भगौरिया, सउनि राजकुमार राजावत, दुर्गा प्रसाद, प्र.आर. संजीव घनघौरिया, चन्द्रपाल, महेन्द्र, आरक्षक भरत तोमर, पुष्पराज शर्मा, म.आर. शिमला धाकड़, संजीव यादव, राहुल जाट, राधामोहन क्राईम ब्रांच टीम- उनि राहुल अहिरवार, नितिन छिल्लर, प्र.आर. जितेन्द्र तोमर, घनश्याम जाट, आरक्षक नवीन पराशर, विद्याचरण शर्मा, राजकुमार जाट, रणवीर शर्मा, सुमित शर्मा, जितेन्द्र तुरेले की सराहनीय भूमिका रही।

Exit mobile version