फर्जी पत्रकार बनकर महिला से ऐंठे तीन लाख रुपये फरार दोनो बदमाशों को गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

परदेशीपुरा पुलिस ने दुष्कर्म पीड़िता एक महिला की शिकायत पर खुद को पत्रकार बताकर महिला से तीन लाख रुपये ऐंठने के मामले में फरार दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है । फिलहाल दोंनो से पूछताछ जारी है ।

सोमनाथ की जूनी चाल निवासी एक महिला द्वारा वर्ष 2020 में एमआइजी थाने पर दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में एक प्रकरण दर्ज करवाया गया था । तब महिला से दो युवक खुद को पत्रकार बताकर मिले और आरोपी को सजा दिलाने के नाम पर तीन लाख से अधिक रुपये ले लिये बाद में महिला ने कई बार इनसे संपर्क किया तो ना तो पैसे लौटाए ओर ना ही उसका काम किया । जिसके बाद पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दर्ज करवाई थी । मामले में पुलिस आरोपी आशीष चौहान ओर राकेश परमार को पकड़ा है ।

Exit mobile version