अपने दोस्त के नाम से फर्जी शर्मा इंटरप्राइजेज कंपनी खोलकर लाखों रुपए की ठगी के मामले में पुलिस ने पकड़े गए दो आरोपियों से 14 लाख रुपए किए बरामद घरेलू होलसेल सामान डिलीवरी ट्रेडिंग के नाम पर धोखाधड़ी की वारदात को दिया था अंजाम।
दरअसल मामला कनाडिया थाना पुलिस को शिकायतकर्ता नीरज ने प्रकरण दर्ज कराया था कि उसे घरेलू होलसेल का सामान देने के लिए शर्मा इंटरप्राइजेज 14 लाख रुपए की राशि का भुगतान किया गया था जहां राशि देने के बाद भी जब सामान नहीं मिला तो फरियादी द्वारा शिकायत की गई थी पूछताछ में पुलिस ने मामले में दो आरोपी अमित शर्मा और नितिन लोदवाल को गिरफ्तार किया था अमित अपने ही दोस्त नितिन के नाम से फर्जी शर्मा इंटरप्राइजेज कंपनी खोली और ट्रेडिंग के नाम पर डिलीवरी ना देना और ठगी की वारदात को अंजाम दिया था पूछताछ के बाद दोनों ही आरोपियों से पुलिस में 14 लाख रुपए राशि बरामद की गई है।
