थाना क्षेत्र में नीम के पेड़ को काटने की बात को लेकर दो पक्षों का जमकर विवाद हुआ था जिसमें आरोपियों द्वारा मारपीट की गई उनकी तारों को भी नुकसान पहुंचाया गया था पूरा मामले में पुलिस ने 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गौरतलब है कि पिछले दिनों बाणगंगा थाना क्षेत्र के ग्राम अलवासा में नूर मोहम्मद और उनके पड़ोसी का नीम के पेड़ को काटने की बात को लेकर मामूली विवाद हुआ था विवाद इतना बड़ा की आरोपीयो द्वारा नूर मोहम्मद के घर मे घुसकर परिजनों के साथ मारपीट की वही नूर मोहम्मद की दो कार भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दी पूरे मामले में नूर मोहम्मद की शिकायत पर बलवे की धारा में मामला दर्ज किया था वही मंगलवार शाम सभी बारह आरोपीयो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
