प्रॉपर्टी ब्रोकर के घर को अज्ञात चोरों ने बनाया निशाना सोने चांदी के आभूषण और घरेलू सामान लेकर फरार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में चोरों ने एक बार फिर प्रॉपर्टी व्यवसाई के घर में सेंध लगा दी जहां डिलीवरी के बाद पत्नी परिवार के साथ मायके गई हुई थी घर पर काम करने वाली नौकरानी ने नकाब जन की घटना की जानकारी दी पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है बदमाश घर में सीसीटीवी का डीवीआर और सोने चांदी के आभूषण सहित 4 लाख रुपए का घरेलू सामान लेकर बदमाश फरार हो गए।

मामला चंदन नगर थाना क्षेत्र के ग्रीन पार्क कॉलोनी में रहने वाले प्रॉपर्टी ब्रोकर फिरोज ने शिकायत दर्ज की पत्नी की डिलीवरी के बाद उसे ससुराल छोड़ने घर गया हुआ था घर पर रोजाना साफ सफाई के लिए नौकरानी घर पर आया करती थी सुबह जब नौकरानी घर पहुंची तो घर का ताला टूटा हुआ था और पूरा घर का सामान अस्त-व्यस्त तथा तत्काल जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई मौके पर स्थानीय पुलिस और एफएसएल की टीम पहुंची हालांकि पुलिस को अब तक अज्ञात चोरों का कोई सुराग नहीं लगा है बदमाश इतने शातिर से कि घर में लगे सीसीटीवी फुटेज का डीवीआर तक लेकर फरार हो गए घर में सोने चांदी के आभूषण और घरेलू सामान पर हाथ साफ कर लिया लगभग ₹4 लाख रुपए का सामान जाना बता रहे हैं वहीँ पूरी आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी है।

Exit mobile version