बदमाशों ने मांगे शराब पीने के लिए रुपए नहीं देने पर की मारपीट

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में 2 बदमाशों द्वारा युवक से शराब पीने के लिए रुपए की मांग की गई नहीं देने पर उसके साथ मारपीट कर दी फरियादी युवक ने थाने पहुंचकर दोनों बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

मामला इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र का है यहां के रहने वाले फरियादी निजाम ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई की वह अपने घर के बाहर खड़ा था उसी दौरान आसिफ और मोहसिन नामक बदमाश आए और उससे शराब पीने के लिए रुपयों की मांग की नहीं देने पर दोनों ने मारपीट की फरियादी निजाम की शिकायत पर पुलिस ने दोनों बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और दोनों की तलाश की जा रही है।

Exit mobile version