मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में बदमाशों दिन दहाड़े अपराध को अंजाम दे रहे हैं इसी के मद्देनजर प्रापर्टी व्यवसाय पर बाइक सवार बदमाशों ने देसी पिस्टल निकालकर गोली चलाने का प्रयास किया घटना में पिस्टल नहीं चलने के चलते बाल-बाल बचे व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है घटना के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
वीओ-, दरअसल मामला विजय नगर थाना क्षेत्र के ऑर्बिट मॉल मैं अपने ऑफिस पहुंचे प्रॉपर्टी व्यवसाई भादर पटेल अपनी कार में बैठे हुए थे तभी बाइक पर आए दो बदमाशों ने पिस्टल निकाली और फायर करने का प्रयास किया पिस्टल नहीं चलने के कारण भगदड़ मच गई और बाइक सवार बदमाश भाग कर फरार हो गए घटना की जानकारी के बाद पीड़ित शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है वहीं घटनास्थल से पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी बरामद की है अप पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी है।
हालांकि मामले में फरियादी भादर पटेल कई विवादित मामलों में थाना पर शिकायतें पुलिस जांच में जुटी है कि इस घटना के पीछे फरियादी द्वारा यह पूरा षड्यंत्र तो नहीं रचा गया है
