आपसी रंजिश के चलते युवक की हत्या के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने छिंदवाड़ा से गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में आपसी रंजिश के चलते युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने फरार चल रहा है लिस्टेड बदमाश अनिकेत को छिंदवाड़ा से गिरफ्तार किया है आरोपी पर ₹2000 का इनाम घोषित था पिछले एक माह से आरोपी छिंदवाड़ा और उसके आसपास इलाकों में फरारी काट रहा था पुलिस आरोपी को पकड़ कर घटनास्थल लेकर पहुंची जहां बदमाश हाथ जोड़ पुलिस से माफी मांगता नजर आया।

दरअसल मामला परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के सुभाष नगर चौराहे पर वाइन शॉप के बाहर चाचा भतीजे के ऊपर पुरानी रंजिश के चलते चाकुओं से हमला कर दिया था घटना में अनिकेत ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था जहां घायल अवस्था में सावन नामक युवक की उपचार दौरान मौत हो गई थी पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर एक आरोपी कालू और कला को गिरफ्तार कर लिया था वही मुख्य आरोपी अनिकेत फरार चल रहा था जिसकी तलाश पुलिस लगातार कर रही थी आरोपी पर ₹2000 का इनाम घोषित था पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी छिंदवाड़ा में रहकर फरारी काट रहा है पुलिस की एक टीम ने दबिश देकर देर रात छिंदवाड़ा से आरोपी को गिरफ्तार किया वही पकड़ा गया आरोपी अनिकेत आदतन अपराधी है पुलिस घटनास्थल पर भी आरोपी को लेकर पहुंची थी जनता और पुलिस से हाथ जोड़कर माफी मांगता नजर आया।

Exit mobile version