प्रवासी भारतीय सम्मेलन को लेकर 7 जनवरी से एन आर आई के आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा जिसको लेकर इंदौर में कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने कोरोना के नए वेरिएंट बी एफ 7 के पुख्ता इंतजाम करने की मुख्यमंत्री से मांग की है, ताकि जो भयावह मंजर कोरोना की दूसरी लहर में इंदौर भुगत चुका है वह स्थिति दोबारा ना हो। कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने कहा कि प्रवासी भारतीय सम्मेलन में आने वाले अतिथियों को 7 दिन कोरोटाइन के बाद ही प्रवासी भारतीय कार्यक्रम में शामिल किया जाए।
विधायक ने कहा कि जिस तरह से चीन में एक बार फिर कोरोना के नए वेरिएंट ने बीएफ 7 ने हाहाकार मचा दिया है, विधायक संजय शुक्ला ने कहा कि जिस तरह से कोरोना में संक्रमण चाइना से प्लेन के जरिए ही भारत में आया था और ऐसा ना हो यह नया संक्रमण भी प्लेन के जरिए इंदौर में अपनी जगह बना ले इसलिए एयरपोर्ट पर rt-pcr जांच की मांग लगातार संजय शुक्ला कर रहे हैं दरअसल आगामी दिनों में इंदौर में प्रवासी भारतीय सम्मेलन होने जा रहा है जिसमें कोने-कोने से एन आर आई इंदौर में कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे लेकिन ऐसा ना हो कि उनके सम्मान के चलते इंदौर में कोरोना छोड़ जाए, विधायक ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से निवेदन किया कि जो भी प्रवासी भारतीय विदेश से आ रहे हैं उनकी पर्याप्त rtpcr और उन्हें 7 दिन के कोरोटाइन बाद ही कार्यक्रम में शामिल किया जाए कोई विधायक संजय शुक्ला ने कहा कि कार्यक्रम को भव्य स्तर के बजाय छोटा स्वरूप किया जाना चाहिए।
