प्रवासी भारतीय सम्मलेन में आने वाले हमारे विशिष्ठ अतिथियों को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं की तैयारियों के संबंध में इंदौर विकास प्राधिकरण कार्यालय में आयोजित बैठक

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं जिसे लेकर आज दोपहर इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा बैठक आयोजित की गई बैठक में आगामी दिनों होने वाले कार्यक्रम प्रवासी भारतीय सम्मेलन में भाग लेने वाले प्रवासी भारतीयों की मेहमान नवाजी को लेकर तैयारियों का जायजा लिया, बैठक के दौरान सभी अतिथियों को ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के घरों में ठहराने ओर मालवा की संस्कृति से रुबरु कराने पर सहमति दी गई…

गौरतलब है कि इस कार्यक्रम में दो हजार के करीब प्रवासी भारतीय शामिल होंगे जिन्हें यह अहसास कराया जाएगा कि वे घर ही आएं है जिसके लिए इंदोर विकास प्राधिकरण में आयोजित इस बैठक में इंदौर में प्रवासी भारतीय सम्मेलन में आने वाले अतिथियों के स्वागत व रहने व घर जैसा वातावरण देने और व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई…

दरअसल इंदौर आने वाले सभी प्रवासी भारतीयों को इंदौर के ही शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में होटल की जगह घरों में ठहराने के लिए तैयारी की गई है, जहां वे मालवा की संस्कृति व सत्कार नजदीक से देख पाएंगे

अतिथियों का इंदौर एयरपोर्ट से ही स्वागत सत्कार शुरू हो जाएगा, जहां उनका मालवी पगड़ी फूल मालाओं से स्वागत किया जाएगा आईडी अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने बताया कि शहर में होने वाले इस कार्यक्रम के लिए वृहद तौर पर तैयारियां की गई हैं कार्यक्रम में आने वाले सभी अतिथियों को ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में होटल के बजाय घरों में ठहराया जाएगा जिसके लिए तैयारियां पूरी हो चुकी है… इस बैठक में जिसमें कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदीवे, आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, सांसद शंकर लालवानी सहित कई नेता व अधिकारी मौजूद रहे।

- Advertisement -
Exit mobile version