कांग्रेस नेता राहुल गांधी के द्वारा भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है जिसमे भारत जोड़ने और नफ़रत मिटाने का संदेश दिया जा रहा है यात्रा के ख़िलाफ़ BJP लगातार हमलावर होती नज़र आ रही है इंदौर BJP विधायक रमेश मेन्दोला ने तंज़ कसा और कहा की राहुल गांधी जी नफ़रत मिटाने की शुरुआत आप पहले अपने घर से करीये ।
बता दें कि राहुल गांधी पिछले 80 दिनों से भारत जुड़ो यात्रा पर हैं राहुल को ईमेल से लिखे पत्र में मेन्दोला ने कहा कि आप अपनी यात्रा में लगातार नफ़रत छोड़ने के नारे लगा रहे है ये नारा सुनकर मुझे आपकी आदरणीय काकीजी मेनका संजय गांधी जी की याद आ गई और मुझे अंग्रेज़ी के कहावत चैरिटी बिगिन्स एट होम भी याद आयी राहुल जी हर अच्छे काम की शुरूआत अपने घर में होना चाहिए नारा लगाते लगाते आप ख़ुद आपके अपने और अपने परिजनों के मन में नफ़रत निकाल पा रहे या नहीं इस पत्र में विधायक रमेश मेन्दोला ने राहुल गांधी को नसीहत देते हुए कहा कि पहले आप मेनका गांधी जी से आशीर्वाद लें तभी आपका यह नारा सार्थक होगा
