
क्राइम ब्रांच और सदर बाजार थाना पुलिस ने गुरुवार देर रात प्रतिबंधित नशीली दवा बेचने के मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। उनसे 2160 गोलियां जब्त की गईं। एक आरोपित मेडिकल संचालक और दूसरा खरीदार है। पुलिस ने बताया कि बाणगंगा निवासी आरोपित रितेश उर्फ मोनू पांडे को अवैध रूप से नशीली दवा बेचते गिरफ्तार किया गया। उसने बताया कि ये सभी गोलियां वह सुखदेव नगर एरोड्रम रोड स्थित मेडिकल दुकान संचालक जितेंद्र उर्फ जीतू जैन से खरीदता था। पुलिस ने जितेंद्र को भी गिरफ्तार किया। वह डाक्टर के पर्चे के बिना प्रतिबंधित नशीली दवा बेच रहा था। पूछताछ में पता चला कि आरोपित पहले लोगों को नशे की लत लगाते हैं, फिर उसे महंगे दामों पर बेचते हैं। दोनों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया।
