टाइल्स व्यवसायी की बेटी का अपहरण, लव जिहाद का आरोप

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read
Kidnapping Case: Class Seven Student Missing, Call 20 lacs ransom |  Kidnapping Case: पिता के पास फोन आया बेटा किडनैप हो गया 20 लाख दो, घर के  बाहर से हुआ अपहरण | Patrika News

मेघदूत गार्डन से शुक्रवार रात हिंदूवादियों ने एक नाबालिग लड़की को खजराना के राजिक पठान के साथ पकड़ा। पूछताछ में पता चला कि किशोरी को राजिक बहला फुसला कर लाया है। विजय नगर थाना पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक, किशोरी के पिता का टाइल्स का व्यवसाय है और राजिक पठान का पिता टाइल्स लगाने का काम करता है। आरोपित ने किशोरी से दोस्ती कर ली और शुक्रवार को बहला फुसला कर ले गया। किशोरी के मिलने की सूचना पर स्वजन थाने पहुंचे और बताया कि वह उसे काफी देर से तलाश रहे थे। किशोरी के पिता ने उसके अपहरण की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने राजिक को हिरासत में रखा है।

Exit mobile version