बाईपास पर पेट्रोल पंप पर घात लगाए बैठे बड़ी वारदात को अंजाम देने से पहले पुलिस ने 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार पकड़े गए बदमाशों से धारदार हथियार बरामद पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा 4 दोपहिया वाहन आरोपियों से किया जप्त।
दरअसल खजराना थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ हथियारबंद बदमाश एक बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है सूचना पर पुलिस ने स्टार चौराहे के पास बने एक सुनसान खाली मैदान में दबिश देकर चार आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया है पकड़े गए आरोपी मनीष चेतन इमरान और अरबाज से पुलिस ने धारदार हथियार भी बरामद किए हैं पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पास में ही बने पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले थे बदमाशों ने वारदात के लिए चार दो पहिया वाहन भी शहर के अलग-अलग इलाकों से चोरी करना कबूल किया है आरोपियों से चारों वाहन भी बरामद कर लिए गए हैं बताया जा रहा है कि सभी पर पूर्व में भी अपराधिक रिकॉर्ड है। फिलहाल पुलिस शहर में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कोई अन्य और भी वारदातों के मामलों में पूछताछ कर रही है।
