रिटायर्ड पुलिसकर्मी की कार चोरी का खुलासा पुलिस ने आरोपी को कार सहित किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

चेकिंग के दौरान गाड़ी पर चेचिस नंबर और नाम नंबर प्लेट अलग होने के आधार पर संदिग्ध के रूप में पकड़े गए युवक से पूछताछ में पुलिस ने रिटायर्ड पुलिसकर्मी की स्कॉर्पियो चोरी का किया खुलासा आरोपी ने ही दिया था वाहन चोरी की घटना को अंजाम अन्य और भी वारदातों के मामलों में पूछताछ जारी।

दरअसल खजराना थाना पुलिस द्वारा स्टार चौराहे पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था इस दौरान एक संदिग्ध युवक से गाड़ी के कागजात मांगने पर उसके द्वारा लगातार पुलिस को अलग-अलग बयान दिए जा रहे थे शक होने पर गाड़ी का चेचिस नंबर और नंबर प्लेट मिलान करने पर दोनों ही अलग-अलग पाई गई थी युवक पर शक होने के बाद थाने लेकर पहुंची पुलिस ने पूछताछ में युवक से बड़ा खुलासा किया पिछले दिनों रिटायर्ड पुलिसकर्मी की स्कॉर्पियो वाहन चोरी की घटना को आरोपी ने ही है अंजाम दिया था आरोपी का पूरा नाम सादिक है और पूर्व में भी उस पर वाहन चोरी के अपराध दर्ज है पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर स्कॉर्पियो गाड़ी सहित एक एक्टिवा वाहन भी चोरी का बरामद किया है जो पिछले दिनों विजयनगर से चोरी करना बताया जा रहा है फिलहाल आरोपी से अन्य और भी वाहन चोरी के मामले में पूछताछ की जा रही है और भी कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

Exit mobile version