पेट्रोलपंप में हुई लाखो रुपये की नकबजनी घटना में पुलिस 24 घंटो में खुलासा करते हुए सीसीटीवी शातिर आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने 100 से भी अधिक कैमरे जांचे आरोपी से दो लाख 78 हजार रुपये किए जप्त।
दरअसल संयोगितागंज थाना क्षेत्र के जीपीओ चौराहे पर मौजूद पेट्रोल पंप में देर रात अज्ञात शातिर बदमाश ने गले में दो लाख 84 हजार रुपये नगदी चुरा करके फरार हो गया था घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले थे जिसके लगभग 100 सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान की है पकड़ा गया आरोपी भावना नगर में रहने वाले रितेश पवार को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लिया पूछताछ में आरोपी से दो लाख 78 हजार रुपए नगदी बरामद किए हैं आरोपी ने ₹6000 महंगे कपड़े खरीदने में खर्च कर दिए थे फिलहाल आरोपी का पुराना अपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है।
