पुलिस ने ब्राउन शुगर बेचने की फिराक में घूम रही महिला सहित दो पुरुष को पकड़ा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

बीते दिनों इंदौर की विजय नगर थाना पुलिस ने एक बड़े ब्राउन शुगर तस्कर गिरोह को गिरफ्तार किया था जिसके बाद न्यायालय ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया था उसमें से एक आरोपी राहुल की बहन इंदौर की एमजी रोड पुलिस की गिरफ्त में आई है, जो अपने भाई की जमानत करवाने के लिए उज्जैन से 20 ग्राम ब्राउन शुगर बेचने की फिराक में घूम रही थी। जानकारी के अनुसार महिला पूर्व में भी इस तरह के अपराध में उज्जैन के नीलगंगा थाने में अपराधी बन चुकी है।

दरअसल एमजी रोड थाना प्रभारी धरम वीर सिंह नगर के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उज्जैन से पूजा (महिला का नाम यदि आवश्यकता हो तो दाले) नामक महिला किसी व्यक्ति के साथ इंदौर 20 ग्राम ब्राउन शुगर लेकर आ रही है, जिस पर पुलिस ने घेराबंदी कर महिला सहित दो पुरुष को पकड़ा कर तलाशी में उनके पास 20 ग्राम बरामद हुई। महिला आरोपी अपने जमाई गोपाल के साथ इंदौर में गोलू उर्फ निर्मल पटेल को ब्राउन शुगर सप्लाई करने पहुंची थी।

Exit mobile version