फर्जी मार्कशीट कांड में अपराधी बना नकली जीएसटी अफसर राज्य सायबर पुलिस ने मोबाइल लोकेशन से गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर राज्य सायबर सेल ने एक ऐसे जालसाज को गिरफ्तार किया है। जो पूर्व में भंवर कुआं थाना क्षेत्र में हुए फर्जी मार्कशीट कांड में अपराधी है। तभी से आरोपी स्वयं को जीएसटी अफसर बता कर व्यापारियों को झांसे में लेता था। आरोपी एक व्यापारी से हजारों रुपये ऐंठ चुका है। पुलिस उसकी दो साल से तलाश में जुटी थी। आरोप इतना शातिर है कि बार-बार अपना फोन और लोकेशन बदल लिया करता है।

राज्य साइबर सेल निरीक्षक आर एस तिवारी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपित का नाम प्रकाश वर्मा निवासी रामपुरा है। पुलिस ने उसे विजयनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस को इंटीरियर प्रोडक्ट व्यवसाय से जुड़े सुनील कुमार अहिरवार ने अगस्त 2020 में उसके खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई थी। आरोपित ने मोबाइल पर कॉल व मैसेज किए और स्वयं को जीएसटी अफसर बताया। उसने जीएसटी की राशि कम करने का झांसा दिया और 97 हजार 500 रुपये ले लिए। शिकायत के बाद पुलिस ने तलाश की लेकिन आरोपित मोबाइल बंद कर भाग गया। फिलहाल उसे मोबाइल लोकेशन के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने बताया वह जीएसटी रजिस्ट्रेशन व किस्तें कम करवाने का झांसा देकर लोगों को फंसाता था। जिन लोगों के पास रुपये नहीं होते वह किस्तों के चक्कर में आसानी से ठगी के शिकार हो जाते थे।

Exit mobile version