नशीले पदार्थ को लेकर की जा रही कार्रवाई के तहत पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार किया है पकड़े गए तीनों आरोपियों से 1 क्विंटल 100 ग्राम गांजा 23 ग्राम ब्राउन शुगर और बड़ी मात्रा में डोडा चूरा बरामद किया है आरोपियों से पूछताछ में तेरा मोबाइल फोन चोरी के भी बरामद हुए हैं पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बड़वाह से नशीले पदार्थ को लाकर शहर में बेचने का काम करते थे।
दरअसल मामला तिलक नगर थाना क्षेत्र का है पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ युवक क्षेत्र में नशीले पदार्थ बेचने का काम कर रहे हैं मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है पकड़े गए आरोपी मनोज चोकसे से लगभग 1 क्विंटल 100 ग्राम गांजा लखन राव से 23 ग्राम ब्राउन शुगर और मोनू दुबे से डोडा चूरा बड़ी मात्रा में जप्त किया है आरोपियों से पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ जहां राहगीरों से मोबाइल की लूट और चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे आरोपियों की निशानदेही पर तेरा मोबाइल फोन चोरी के बरामद किए हैं जिनके संबंध में पूछताछ की जा रही है पकड़े गए आरोपियों का पूर्व में भी अपराधिक रिकॉर्ड रहा है फिलहाल पुलिस ने न्यायालय में पेश कर इनका रिमांड मांगा जाएगा रिमांड पर आने पर आरोपियों से पूछताछ में कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।
