इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में पिछले दिनों चोरी की वारदात सामने आई थी जिसमें चोर चद्दर हटाकर नगदी सहित सिगरेट के कार्टून और अन्य सामान चोरी करके ले गए थे पूरे मामले में पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार किया है इनके पास से चोरी का माल भी बरामद हुआ है।
गौरतलब है कि पिछले दिनों परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के अनाज मंडी का है जहां पर पान मसाला और सिगरेट की थोक भाव की दुकान है जहां पर बड़ी मात्रा में माल भरा रहता है वहां पर चोरों ने चद्दर उठा कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था जिसमें चोर 3 सिगरेट के कार्टून नगदी व अन्य माल पर हाथ साफ कर दिया था फरियादी मनीष खंडेलवाल की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था उसी दौरान पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की mr4 ब्रिज के पास दो युवक ऑटो से सिगरेट के कार्टून ओने पौने दामों में बेचने की कोशिश कर रहे हैं सूचना के बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मोहित वाघमारे और धर्मेश कदम को पकड़ा जिन्होंने पूछताछ में क्षेत्र में ही स्थित दुकान में चोरी करना स्वीकार किया पकड़े गए आरोपियों से 3 कार्टून सिगरेट व अन्य माल पुलिस ने बरामद किया है वही नगदी रुपयों के बारे में पुलिस आरोपियों को रिमांड लेकर पूछताछ कर रही है वही पुराने रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं पूरा मामले में आरोपियों से और भी मामले के खुलासे होने की संभावना है।
