इंदौर पलासिया थाना पुलिस ने एक शातिर चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपी धार जिले से इंदौर में आते थे और चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते थे। आरोपियों से पुलिस को 45 लाख रुपए के सोने चांदी और हीरे जड़ित आभूषण बरामद हुआ है। वही गिरोह के दो आरोपियों की पुलिस तलाश में जुटी हुई है।
दरअसल पलासिया थाना क्षेत्र के मनोरमागंज से एक नकबजनी की वारदात होने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। घटना के आसपास के कैमरो को खंगालना शुरू किया तो आरोपी इको स्पोर्ट्स कार से चोरी की वारदात को अंजाम देकर जाते दिखाई दिए। जिसके बाद पुलिस ने आगे जाकर और कैमरे को खंगाला जिससे पुलिस को गाड़ी का नंबर पता चला जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी दीपू उर्फ दीपक गुंडिया निवासी कुशलपुरा थाना राजगढ़ जिला धार से इको कार सहित आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी दीपू ने बताया कि ग्राम ढलवानी बाग का पान सिंह भील और इसके 2 साथी के साथ हाथियार लेकर चोरी करने इंदौर आया था। कार को दीपू ही चला रहा था। चोरी में मिले सोने हीरे जवारात को मनावर के मोहसिन मंसूरी को बेच दिया। आरोपी दीपू भील से इको कार और चाकू के साथ को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस ने मोहसिन मंसूरी को हीरे जवाहरात खरीदने के चलते गिरफ्तार किया है, जिससे पुलिस को 750 ग्राम हीरे जड़ित सोने के आभूषण करीबन 45 लाख रुपए कीमत के हाथ आए। हालांकि गिरोह के मुख्य आरोपी पान सिंह और उसके दो अन्य साथी अभी पुलिस गिरफ्त से फरार चल रहे हैं।
गौरतलब है कि आरोपी मोहसिन ने पूछताछ पर खुलासा किया कि पान सिंह बहुत ही शातिर आदतन अपराधी है जिसने पूर्व में बड़वाह, कुक्षी, कानवन, बाघ, धार, गुजरात और महाराष्ट्र में भी नकबजनी और लूट की वारदातों को अपने साथियों के साथ अंजाम दिया है। वहीं आरोपी पान सिंह पर पुलिस ने 10 हजार रूपये का इनाम भी घोषित कर दिया है।
