गंगवाल बस स्टैंड पर बस ड्राइवर, कंडक्टर और ऑटो चालकों की कार्यशाला का आयोजन

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

अक्सर पुलिस को यह शिकायतें मिलती है कि बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों पर ऑटो चालकों का व्यवहार ठीक नहीं रहता है। बस अड्डे पर असामाजिक तत्वों का डेरा रहता है और उसके कारण शहर की छवि खराब होती है जिसको लेकर सोमवार शाम एसीपी छतरीपुरा एसकेएस तोमर गंगवाल बस स्टैंड बस ड्राइवर कंडक्टर और ऑटो चालकों को समझाइश देने पहुंचे।

छत्रीपुरा एसीपी ने मौजूद ड्राइवर, कंडक्टर और ऑटो चालकों को समझाइश देते हुए कहा कि महिलाओं के साथ में अभद्र व्यवहार करने के कारण शहर की छवि खराब होती है। इसके साथ ही पुलिस द्वारा उन पर कार्रवाई की जा सकती है लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने सभी मौजूद ऑटो चालक और ड्राइवरों से यह अपील की कि वह पुलिस का सहयोग करें और शहर की छवि को सुरक्षा की दृष्टि से भी मजबूत बनाने में साथ दें। हालांकि इस दौरान ऑटो चालकों ने भी पुलिस का भरपूर सहयोग करने की बात कही है।

Exit mobile version