इंस्टाग्राम पर महिला मित्र को परेशान करने की बात पर हुए छात्रों में विवाद के चलते बेरहमी से 11वीं क्लास के छात्र की साथ में ही पढ़ने वाले छात्र ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी वह इस घटना में दो अन्य छात्र घायल भी हुए थे इस मामले से जुड़े एक नाबालिक को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है वहीं घटना से जुड़ा मुख्य नाबालिक फिलहाल फरार चल रहा है जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
दरअसल मामला परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के नंदा नगर का है जहां महिला मित्र को लेकर चल रहे विवाद में छात्रों के बीच खूनी संघर्ष हो गया इस घटना के दौरान शिवम चौहान की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी वहीं दो अन्य छात्र नितिन और नरेंद्र घायल हो गए थे जिन्हें तत्काल उपचार के लिए एमवाई अस्पताल में भर्ती कराया गया था घटना के बाद पुलिस ने इस मामले से जुड़े एक नाबालिग छात्र को अपनी गिरफ्त में ले लिया है पूछताछ में बताया कि मृतक शिवम की महिला मित्र को आए दिन नाबालिग छात्र द्वारा परेशान किया जा रहा था इसी बात को लेकर दोनों गुटों के बीच विवाद शुरू हो गया और विवाद में एक नाबालिग छात्र ने चाकुओं से अपने ही क्लास में पढ़ने वाले शिवम नितिन नरेंद्र पर हमला कर दिया घटना में शिवम की मौके पर ही मौत हो गई थी वहीं अन्य 2 छात्र घायल हो गए थे फिलहाल पुलिस ने इस मामले में दो नाबालिग छात्रों को आरोपी बनाया है जिसमें से एक नाबालिग छात्र पुलिस की गिरफ्त में है वहीं एक अन्य की तलाश की जा रही है।
