परदेशीपुरा पुलिस ने जिला बदर आरोपी को किया गिरफ्तार दो चोरियों के भी हुए खुलासे

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर परदेशी पूरा पुलिस ने ऐसे शातिर जिला बदर आरोपी को गिरफ्तार किया है जो क्षेत्र में वारदात को अंजाम देने के लिए सुगनीदेवी ग्राउंड पर खड़ा था पूछताछ में आरोपी ने दो चोरियों की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है।

दरअसल परदेशीपुरा पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र के सुगनी देवी ग्राउंड पर जिला बदर आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने के लिए खड़ा है तत्काल पुलिस द्वारा टीम गठित कर आरोपी को जरा बंदी कर पकड़ा गया आरोपी का नाम कुणाल है जिस पर कई अपराध दर्ज है जिसे लेकर उस पर जिला बदर की कार्यवाही की गई थी गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की गई जिसमें आरोपी ने क्षेत्र में ही दो चोरी की घटना को भी अंजाम देना स्वीकार किया है वहीं आरोपी की तलाशी में एक चाकू भी बरामद किया गया है फिलहाल आरोपी कुणाल से चोरी का माल बरामद किया गया है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है इसमें और भी मामले के खुलासे होने की संभावना है।

Exit mobile version