महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला ने रुकवाई निगम की कार्रवाई

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में कांग्रेस महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला द्वारा नगर निगम द्वारा इमली बाजार पर की जा रही कार्रवाई को लेकर सड़क पर उतरते हुए लोगों की सहायता की है और कहा है कि जब तक बारिश का मौसम चल रहा है आमजन को परेशान ना किया जाए

इंदौर में फिर एक बार कांग्रेसी महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला द्वारा नगर निगम पर सवालिया निशान खड़े करते हुए कहा गया है कि नगर निगम अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है आमजन को लगातार परेशान किया जा रहा है और इसी के तहत है राजवाड़ा से लेकर इमली बाजार चौराहे तक सड़क चौड़ीकरण में बाधक आ रहे निर्माणों को नगर निगम के तमाम बल के साथ छोड़ने के लिए पहुंची थी जब वहां से गुजर रहे थे तब उन्होंने देखा कि लोग बाग नगर निगम से गुहार लगा रहे हैं तो तुरंत वह अपनी कार से नीचे उतरे और लोगों से बातचीत करते हुए नगर निगम से आग्रह किया है कि जब तक बारिश का मानसून चल रहा है तब तक इन्हें राहत दी जाए ताकि बारिश के मौसम में यह परेशान ना हो सके उनकी बात सुनकर खेर नगर निगम ने अपनी रिमूवल की कार्रवाई को बंद कर दिया है

Exit mobile version