इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग युवती के साथ स्टाग्राम पर दोस्ती करने के बाद उसके साथ घिनौनी हरकत को अंजाम दिया गया इस पूरे मामले में पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर युवक के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है
इंदौर मैं सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती और फिर शारीरिक शोषण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं ऐसे ही एक ताजा मामला परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में सामने आया है जहां पर एक नाबालिग युवती के साथ पहले स्टाग्राम पर दोस्ती की गई और फिर उसे अपने जाल में फंसाने के बाद नाबालिग युवती के साथ युवक ने दुष्कर्म जैसी घिनौनी हरकत को अंजाम दिया है इस पूरे मामले में पुलिस ने अजय नामक एक युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है दरअसल बता दें पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती कर दुष्कर्म जैसी घिनौनी हरकत को अंजाम देने सहित शादी का झांसा देने वाले मामले लगातार बढ़ रहे हैं
