इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवकों को ठगने वाली युवती सहित तीन युवक गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर विजय नगर पुलिस ने एक ऐसी गैंग को गिरफ्तार किया है जो लोगों को अपने जाल में फंसा कर ब्लैक मेलिंग कर उन्हें ठगती थी पुलिस ने एक युवती सहित तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।

मामला विजय नगर थाना क्षेत्र का है दरअसल खंडवा के रहने वाले मनोज ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी दोस्ती प्रियांशी नामक युवती से इंस्टाग्राम पर हुई थी जिसने उसे इंदौर में मिलने के लिए बुलाया जब मनोज इंदौर पहुंचे तो मनोज को कार में बिठा कर सुनसान जगह ले गई और अपने तीन साथीयो को बुला कर मनोज को डरा धमका कर उसका पर्स मोबाइल और सोने की चेन अंगूठी बल पूर्वक लूट ली फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया वहीं आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह उनके सपने पूरे करने के लिए इस तरह की वारदात को अंजाम दे रहे थे फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है जिसमें और भी मामले के खुलासे होने की संभावना है।

Exit mobile version