पति ने अपनी पत्नी से भाई के साथ संबंध बनाने की रखी मांग पति के खिलाफ मामला दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के चंदन नगर क्षेत्र में रहने वाली एक महिला को उसके पति ने मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया पति अपनी पत्नी से उसके भाई के साथ संबंध बनाने की मांग कर रहा था जिस बात को लेकर विवाद हुआ था पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामला इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र के नवदापंथ का है यहां की रहने वाली एक महिला फरियादी ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी उसका प्रेम विवाह हुआ था शादी के बाद पति कुछ दिनों तक तो ठीक रहा लेकिन अब पति आपत्तिजनक मांगे कर रहा है वह अपने भाई के साथ संबंध बनाने के लिए लगातार दबाव डालता है नहीं मानने पर लगातार उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित और मारपीट कर रहा है रविवार रात को भी इसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ पत्नी के मना करने पर पति ने पत्नी के सर पर मार दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई फिलहाल पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर मामला दर्ज किया है पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है।

Exit mobile version