पेड़ काटने की बात को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद घर में घुसकर किया हमला

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के बाणगंगा थाना इलाके में खेत की मेड पर लगे पेड़ को काटने की बात पर दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर ना केवल मारपीट की बल्कि वह खड़ी महंगी गाड़ियों में भी तोड़फोड़ कर डाली पुलिस ने मामले में 1 दर्जन से अधिक आरोपियों के खिलाफ बलवे की धाराओं में केस दर्ज किया है।

दरअसल रविवार दोपहर बाणगंगा थाने के जांच अधिकारी के अनुसार मामला थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अलवसा का है जहां फरियादी नूर मोहम्मद की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट तोड़फोड़ और बलवे की धाराओं में केस दर्ज किया है फरयादी और आरोपी पक्ष के खेत के आसपास मेड पर लगे एक पेड़ को आरोपी पक्ष ने काट दिया था इसी बात को लेकर फरियादी पक्ष ने आपत्ति जताई तो विवाद हो गया विवाद के चलते आरोपी पक्ष ने फरियादी पक्ष के घर में घुसकर हमला कर दिया वहां खड़ी फॉर्च्यूनर कार और i20 कार में भी तोड़फोड़ कर डाली जहां पुलिस ने पूरे ही मामले में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Exit mobile version