पजेरो ने मारी टक्कर, तीन छात्र घायल भवर कुआं थाना क्षेत्र के खंडवा रोड का मामला

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

तेज रफ्तार पजेरो ने कॉलेज जा रहे तीन छात्रों को जोरदार टक्कर मार दी जिससे तीनों घायल हो गए। घटना के बाद कार भी सड़क किनारे पलटी खा गई। भंवरकुआं पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

दरअसल, खंडवा रोड पर पजेरो क्रमांक एमपी 09 सीजे 0009 के चालक ने वाहन तेजी से चलाते हुए पैदल होल्कर कॉलेज जा रहे छात्र टेटू भूरिया पिता मोहन सिंह भूरिया निवासी पिपलियाहाना, अभिषेक भूरिया और अर्जुन पालिया को टक्कर मार दी। हादसे का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टक्कर मारने के बाद पजेरो सड़क किनारे जाकर पलट गई। लोगों की मदद से घायलों को लोडिंग ऑटो से अस्पताल में भर्ती कराया गया। भंवरकुआं पुलिस ने कार जब्त कर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Exit mobile version