निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देवस्थान की कंपाउंड वॉल पर महिला ने किए अवैध निर्माण को किया ध्वस्त

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर नगर पालिका निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छत्रीबाग क्षेत्र से तीन मंजिला इमारत को ध्वस्त किया… यहां छत्रीबाग स्थित वेंकटेश देवस्थान की कंपाउंड वॉल पर नीता शर्मा नामक महिला द्वारा अवैध निर्माण कर लिया गया था…जिसका मामला कोर्ट तक चले गया था ..कोर्ट का निर्णय सामने आने के बाद और वेंकटेश मंदिर प्रबंधन समिति की मांग के आधार पर नगर निगम ने अवैध निर्माण को ध्वस्त किया ।

इंदौर नगर पालिका निगम ने बुधवार को छत्रीबाग क्षेत्र से अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई की… यहां छत्रीबाग स्थित वेंकटेश देवस्थान की कंपाउंड वॉल पर नीता शर्मा नामक महिला द्वारा अवैध निर्माण कर लिया गया था ..यह अवैध निर्माण लगातार बढ़ता रहा और तीन मंजिला इमारत की शक्ल भी ले चुका था.. मंदिर प्रबंधन समिति की आपत्ति के साथ ही अवैध निर्माण का मामला कोर्ट तक गया ..कोर्ट ने फैसला दिया ..जिसके बाद इस अवैध निर्माण को हटाने की राह आसान हुई…मंदिर प्रबंधन समिति की मांग और कोर्ट के आदेश को दृष्टिगत रखते हुए नगर निगम की टीम ने इस तीन मंजिला अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया ।

Exit mobile version