चंदन नगर इलाके में हो रहे अवैध निर्माण पर चला निगम का बुलडोजर

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर नगर पालिका निगम ने चंदन नगर इलाके में कार्रवाई करते हुए बिना अनुमति किए जा रहे हैं अवैध निर्माण को ध्वस्त किए… यहां 80 हजार स्क्वेयर फीट भूमि पर अवैध निर्माण होना शुरू हो गए थे.. अवैध निर्माणों की संख्या बढ़ती उससे पहले ही नगर निगम ने कार्रवाई को अंजाम दे दिया…

इंदौर नगर पालिका निगम ने बुधवार को अवैध निर्माणों के खिलाफ तीन बड़ी मुहिम को अंजाम दिया छत्रीबाग और लसूडिया के बाद नगर पालिका निगम ने चंदन नगर इलाके में भी अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की …यहां 80 हज़ार स्क्वेयर फीट भूमि पर अवैध निर्माण शुरू हो गए थे ..जिसकी शिकायत नगर निगम तक पहुंची थी.. इस भूमि पर 3 से अधिक अवैध निर्माण भी हो चुके थे ..जिनकी कोई अनुमति नहीं ली गई थी..जिसके चलते नगर निगम ने इसे ध्वस्त किया… दूसरी तरफ यहां अवैध निर्माणों की संख्या बढ़ाने की भी तैयारी कर ली गई थी .लेकिन नगर पालिका निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर ना सिर्फ अवैध कब्जे हटाए बल्कि भूमि को कब्जा होने से भी बचाया ।

Exit mobile version