नाबालिक बच्चे के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में कुछ माह पूर्व एक नाबालिक बच्चे के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया था जिसमें पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी लंबे समय से फरार आरोपी को चंदननगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मामला चंदन नगर थाना क्षेत्र का है जहां कुछ माह पूर्व एक नाबालिक बच्चे ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके साथ एक युवक ने गलत काम किया है इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की थी लेकिन लंबे समय से आरोपी फरार चल रहा था जिसे मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने चंदन नगर क्षेत्र से ही गिरफ्तार किया है वही पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Exit mobile version